भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे में घायल लोगों से भेंट की;अहमदाबाद हवाई हादसे पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद यहां का दौरा किया। इस विमान दुर्घटना में कई लोगों की मृत्‍यु हो गई है। प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी पूर्ण संवेदना व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे में घायल हुए लोगों से भेंट की, जिसमें एकमात्र जीवित बचे एक सज्‍जन भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने इस कठिन समय में पूरे देश के संपूर्ण भाव से उनके साथ होने का भी आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों का आकलन करने के लिए अहमदाबाद हवाई अड्डे पर शीर्ष अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की भी अध्यक्षता की।

एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: “अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बाद घायल हुए लोगों से भेंट की, इनमें एकमात्र जीवित बचे सज्‍जन से मुलाकात भी शामिल है। उन्हें भरोसा दिलाया कि हम इस कठिन समय में उनके और उनके परिवारों के साथ हैं। पूरा देश उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है।”

“अहमदाबाद हवाई अड्डे पर शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।”

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

9 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

9 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

9 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

9 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

9 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

9 घंटे ago