78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लाल किले की ऐतिहासिक प्राचीर से अपने संबोधन में, जल जीवन मिशन की अपार सफलता का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन की उल्लेखनीय उपलब्धि की चर्चा करते हुए कहा कि इस मिशन के माध्यम से 15 करोड़ लाभार्थियों को स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित हुआ है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जल जीवन मिशन के परिवर्तनकारी प्रभाव के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि यह संपूर्ण भारत में ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि जब मिशन आरंभ किया गया था, तब केवल 3 करोड़ ग्रामीण परिवारों के पास नल से जल की सुविधा उपलब्ध थी। पिछले पांच वर्षों में, मिशन ने पर्याप्त प्रगति की है, और ‘नल से जल’ की सुविधा को अतिरिक्त 12 करोड़ परिवारों तक पहुँचाया है। परिणामस्वरूप, लगभग 15 करोड़ लाभार्थी अब इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत नल से जल की सुविधा से लाभांवित हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने स्वच्छ पेयजल तक पहुंच बढ़ाने में मिशन की सफलता की प्रशंसा की, इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और राष्ट्र के समग्र विकास में योगदान मिला है।
वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो अब…
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उत्पन्न बाधाओं को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…
बजट घोषणा 2026 के अनुरूप, वैश्विक व्यापार में आई बाधाओं से प्रभावित विनिर्माण इकाइयों की…
विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान जनगणना-2027 शुरू हो गया है। भारत सरकार ने आज…
पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा है कि देश में उर्वरक बीज और…