प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने प्रिंस रहीम आगा खान पंचम के पिता स्वर्गीय आगा खान चतुर्थ को याद किया और विकास कार्यों में उनके अमिट योगदान की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ग्रामीण विकास, युवा सशक्तिकरण और महिला सशक्तिकरण सहित प्रमुख क्षेत्रों में आगा खान विकास नेटवर्क के साथ साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक पोस्ट में लिखा, “महामहिम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मिलकर प्रसन्नता हुई। मैंने उनके पिता स्वर्गीय आगा खान चतुर्थ को याद किया और विकास कार्यों में उनके अमिट योगदान की सराहना की।
मैंने स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ग्रामीण विकास, युवा और महिला सशक्तिकरण में आगा खान विकास नेटवर्क के साथ हमारी साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया…
केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा…
भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क के साथ…