प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस से मुलाकात की।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरस ने चौथी बार ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। दोनों नेताओं ने बहुध्रुवीयता के महत्व और समकालीन वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की, जिनमें चल रहे संघर्ष और नौवहन की स्वतंत्रता, सतत विकास, मानव-केंद्रित एआई, नवीकरणीय ऊर्जा में प्रगति और वैश्विक खाद्य सुरक्षा शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरस को उनके शेष कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…
भारत सरकार ने, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के परामर्श से, लद्दाख में स्थित कुल अट्ठाईस (28)…
वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…
जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…