प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने आवास पर हु्ए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में हाल ही में शामिल हुए विभिन्न सांसदों से मुलाकात की। इनमें नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया-एन.सी.पी.आई. और शिवसेना के सांसद भी शामिल थे। बैठक के बाद संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में शिवसेना सांसद, ज्योति सावित्री नागनाथ वाघमारे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद की कार्यवाही में बार-बार हो रहे व्यवधान पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि लगातार हंगामे के कारण नव-निर्वाचित और प्रतिभाशाली सांसदों को सदन में अपने विचार रखने का अवसर नहीं मिल पाता। एन.सी.पी.आई. सांसद शताब्दी रॉय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में सांसदों की प्रभावी भूमिका और उनकी जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की तथा इस दिशा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
वेलकम तो है ही जो एनडीए के साथ जुड़े हैं और उसके बाद उन्होने बताया कि क्या करना है, हम लोगों को कैसे आगे बढना है राष्ट्रीय हित के लिए हम लोग एक साथ कैसे काम करेंगे।
वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…
आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस सप्ताह न्यूयॉर्क में अमरीका की अग्रणी…