नई दिल्ली: वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाक़ात पर हर्ष ज़ाहिर करते हुए कहा कि बैठक में ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों, प्रौद्योगिकी, कृषि, और स्वास्थ्य में सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों की अवामों के बीच संबंध मजबूत करने पर विस्तृत बातचीत हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वेनेज़ुएला लैटिन अमेरिका में हमारा एक मूल्यवान साझेदार है और इस बात पर ज़ोर दिया कि इस देश के साथ घनिष्ठ सहयोग ‘विकासशील देशों’ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और वेनेज़ुएला, दोनों राष्ट्रों के लोगों के आपसी लाभ के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा: “वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मिलकर खुशी हुई। हमने ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की।”
लैटिन अमेरिका में एक मूल्यवान साझेदार के तौर पर, वेनेज़ुएला के साथ हमारा घनिष्ठ सहयोग ‘विकासशील देशों’ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम देशों के लोगों के आपसी लाभ के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी…
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…
भारत-नेपाल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, इंडियन रेलवे…
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र…
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गया…