भारत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और लाओस के विदेश मंत्री ने भारत-लाओस संयुक्त आयोग की 10वीं बैठक की सह-अध्यक्षता की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और लाओस के उपप्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री थोंगसावन फोमविहाने ने कल नई दिल्ली में भारत–लाओस संयुक्त आयोग की दसवीं बैठक की सह-अध्यक्षता की। बैठक में व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, ऊर्जा, डिजिटल संपर्क, विकास साझेदारी और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत और लाओस के बीच बौद्ध धर्म और रामायण की साझा विरासत पर आधारित गहरे सभ्यतागत संबंध हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वर्ष 2024 की लाओस यात्रा के दौरान हुए समझौतों की समीक्षा और सहयोग के नए क्षेत्रों पर विचार करने का यह अच्छा अवसर है।

लाओस के विदेश मंत्री ने कहा कि यह बैठक द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा और दोनों देशों के बीच सात दशक पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

21 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

21 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago