भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

प्रधानमंत्री ने आज ताशकंद में शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस वर्ष ताशकंद में 1965 में पूर्व प्रधानमंत्री के निधन की 60वीं बरसी है। यह स्मारक श्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखी गई सड़क पर स्थित है। ताशकंद में पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन और उनकी विरासत को बेहद सम्मान के साथ याद किया जाता है। इस स्मारक तथा सड़क के अलावा, ताशकंद में एक स्थानीय विद्यालय और भारतीय सांस्कृतिक केन्द्र का नाम भी उनके नाम पर रखा गया है।

शास्त्री स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, प्रधानमंत्री ने ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया। इस विश्वविद्यालय में, उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री और रेक्टर ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस विश्वविद्यालय के महात्मा गांधी केन्द्र में शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल इंडोलॉजिस्ट और विद्वानों से बातचीत की। हिंदी भाषा और अन्य भारतीय विषयों को पढ़ाने के मामले में इस विश्वविद्यालय का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। अपनी राजकीय यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने उज्बेक विद्यार्थियों के लिए हिंदी भाषा हेतु ‘लाल बहादुर शास्त्री छात्रवृति’ की घोषणा की। इस वर्ष इस विश्वविद्यालय में हिंदी पढ़ाने के 80 वर्ष पूरे हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक समानता को देखते हुए, उज्बेक विद्यार्थियों में हिंदी सीखने के प्रति काफी ललक है। उज्बेक और हिंदी भाषाओं में 3000 से अधिक शब्द समान हैं।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

30 मिनट ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

32 मिनट ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

33 मिनट ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

3 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

3 घंटे ago