प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उन्हें असाधारण दूरदर्शिता से संपन्न एक महान राजनेता के रूप में स्मरण किया, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनके विचारों और प्रयासों ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है तथा उनके नेतृत्व ने हमारे राष्ट्र को सशक्त बनाया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अटल जी का सुशासन और जनकल्याण पर केन्द्रित दृष्टिकोण सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा: “अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण कर रहा हूँ। अद्भुत दूरदृष्टि वाले एक असाधारण राजनेता, उन्होंने अपना पूरा जीवन हमारे राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचारों और प्रयासों ने पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे राष्ट्र को सुदृढ़ बनाया। सुशासन और जन-कल्याण पर केन्द्रित उनका दृष्टिकोण हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।”
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…