भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने लाचित दिवस पर लाचित बोरफूकन को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लाचित दिवस के अवसर पर लाचित बोरफूकन को साहस, देशभक्ति और सच्चे नेतृत्व के प्रतीक के रूप में याद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लाचित बोरफूकन की वीरता देश भर की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने असम की अनुकरणीय संस्कृति की रक्षा करने और एकता एवं दृढ़ता के मूल्यों को बनाए रखने में लाचित बोरफूकन की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा: “लाचित दिवस पर हम साहस, देशभक्ति और सच्चे नेतृत्व के प्रतीक लाचित बोरफूकन को स्मरण करते हैं। उनकी वीरता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने असम की अनुकरणीय संस्कृति की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।”

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

6 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

7 घंटे ago