भारत

बॉलीवुड के ही मैन एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन; राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

बॉलीवुड के ही मैन धमेंद्र आज इस दुनिया से रूख्‍सत हो गए। पंजाब की अपनी साधारण शुरुआत से लेकर एक दिग्गज सितारा बनने तक, धर्मेंद्र का जीवन जुनून और सिनेमा से भरा रहा। 1935 में जन्मे धर्मेंद्र ने फिल्‍म दिल भी तेरा हम भी तेरे से फिल्‍मी सफर की शुरूआत की और शोले, सत्यकाम, चुपके-चुपके, ग़ुलामी, मेरा गाँव मेरा देश, नौकर बीवी का, आई मिलन की बेला, प्रतिज्ञा, धरमवीर जैसी फिल्‍मों के जरिए अपने शानदार अभिनय का परिचय दिया।

छह दशकों से अधिक के करियर में, उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया धमेन्‍द्र को 70 के दशक में दुनिया के सबसे आकर्षक पुरूषों में से एक चुना गया था। 2012 में पद्म विभूषण अवार्ड से सम्‍मानित किया गया। उन्‍होंने न सिर्फ अपने अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाई, बल्कि अपनी जिंदादिली से भी लोगों को मुरीद बनाया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मशहूर एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया। “मशहूर एक्टर और पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दीं। भारतीय सिनेमा की एक बड़ी हस्ती के तौर पर, वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की नई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक ज़बरदस्त एक्टर थे जिन्होंने अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाई। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति।”

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का…

3 घंटे ago

कृषि जैविक संसाधन ने पूरे भारत में जैव विविधता पहल के लिए एबीएस लाभ के रूप में लगभग 1.04 करोड़ रुपये जुटाए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र…

4 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ गया

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित एअर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर…

4 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने अल्पसंख्यक अधिकारों के उल्लंघन और सैन्य नियंत्रण को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की

भारत ने पाकिस्तान पर भारत को बदनाम करने और आर्थिक संकट, अराजकता तथा मानवाधिकार उल्लंघन…

5 घंटे ago