प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जी को त्रिपुरा के विकास में उनके अनुकरणीय प्रयासों के लिए याद किया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनसेवा के प्रति उनका जुनून, गरीबों को सशक्त बनाने की उनकी प्रतिबद्धता और सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पण हमें निरंतर प्रेरित करते हैं।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर कहा: “महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जी को उनकी जयंती पर नमन। त्रिपुरा के विकास में उनके अनुकरणीय प्रयासों के लिए उन्हें सराहा जाता है। जनसेवा के प्रति उनका जुनून, गरीबों को सशक्त बनाने की उनकी प्रतिबद्धता और सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पण हमें निरंतर प्रेरित करते हैं। केंद्र सरकार और त्रिपुरा सरकार उनके इस सपने को साकार करने के लिए अथक प्रयास कर रही हैं।”
सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी), भारत सरकार ने 06.03.2026 को नई दिल्ली में…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…
इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…
भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…
नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…