वायरल न्यूज़

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 19 अगस्त 2025

निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में मसौदा मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम सार्वजनिक किए जाने को सभी अखबारों ने पहले पन्‍ने पर दिया है। जनसत्‍ता की सुर्खी है- सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार 65 लाख की पहचान अब जगजाहिर। वहीं दैनिक ट्रिब्‍यून ने लिखा है- मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त के खिलाफ विपक्ष की महाभियोग नोटिस की तैयारी।

भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत भी अखबारों की सुर्खी बनी है।

अमर उजाला लिखता है- ट्रम्‍प टैरिफ के बीच भारत-रूस-चीन के रिश्‍तों पर आगे बढी बात: चीनी विदेश मंत्री पहुंचे दिल्‍ली तो पुतिन ने किया पीएम मोदी को फोन। वहीं दैनिक जागरण का कहना है- ट्रम्‍प टैरिफ बेअसर करने को मिशन मोड में सरकार 100 दिनों में लिए जाने वाले बड़े आर्थिक फैसलों पर काम शुरू।

घंटों जाम में फंसने पर क्‍यों दें टोल टैक्‍स: सुप्रीम कोर्ट का, भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से यह सवाल राष्‍ट्रीय सहारा में है। शीर्ष न्‍यायालय ने कहा- 65 किलोमीटर लम्‍बे राजमार्ग को तय करने में 12 घंटे लगें, तो क्‍यों दिया जाए 150 रुपये टोल।

छोटे-मोटे अपराध पर नहीं होगी जेल, जुर्माने से मिलेगा सुधरने का मौका। राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है- लोकसभा में जन विश्‍वास विधेयक पेश, जीवन आसान बनाने को 355 प्रावधान होंगे अपराध मुक्‍त।

प्रशिक्षु सैन्‍य कैडेटों को बीमा जरूरी। सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्‍पणी हिन्‍दुस्‍तान में है। शीर्ष न्‍यायालय ने प्रशिक्षण के दौरान चोटिल होने वाले कैडेटों की दुर्दशा पर संज्ञान लेते हुए बीमा कवर मुहैया कराने की संभावनाएं तलाशने का दिया निर्देश।

Editor

Recent Posts

भारत 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

भारत इस शनिवार से नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की…

12 घंटे ago

भारत और फ्रांस की कंपनियों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन नए समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और फ्रांस अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों की कंपनियों ने…

12 घंटे ago

बीईई ने भारत को एलपीजी से विद्युतीकरण की प्रक्रिया को गति देने के लिए वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक कुकिंग समाधानों का प्रदर्शन किया

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने नई दिल्ली में “भारत…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा फ्रांस के पेरिस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष…

12 घंटे ago

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की।…

12 घंटे ago

सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए ई-कॉमर्स नियमावली में संशोधन किया

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) (संशोधन) नियमावली, 2026 के माध्यम…

12 घंटे ago