भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने काकोरी कांड की शताब्दी पर देशभक्त भारतीय क्रांतिकारियों के साहस को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज काकोरी कांड की 100वीं वर्षगांठ पर इसमें भाग लेने वाले भारतीयों की वीरता और देशभक्ति के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सौ साल पहले काकोरी में देशभक्त भारतीयों द्वारा दिखाए गए उस साहस ने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लोगों के गहरे आक्रोश को उजागर किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों के पैसों का उपयोग औपनिवेशिक शोषण को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा था, उससे वे क्रोधित थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी वीरता को हमेशा भारत के लोगों द्वारा याद किया जाएगा। उन्होंने एक मजबूत और समृद्ध भारत के उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करना जारी रखने की सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: “सौ साल पहले आज ही के दिन काकोरी में देशभक्त भारतीयों द्वारा दिखाए गए साहस ने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लोगों के असंतोष को उजागर किया था। वे इस बात से नाराज थे कि उपनिवेशवादी शोषण को आगे बढ़ाने के लिए लोगों के धन का किस प्रकार उपयोग किया जा रहा था। उनकी वीरता को भारत के लोग सदैव याद रखेंगे। हम एक मजबूत और समृद्ध भारत के उनके सपनों को पूरा करने के लिए सदैव काम करते रहेंगे।”

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

7 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

9 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

9 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

9 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

10 घंटे ago