वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने कहा है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के पाँच लड़ाकू विमान मार गिराए। बेंगलुरु में आज आयोजित 16वें एयर चीफ मार्शल एल.एम. कात्रे व्याख्यान को संबोधित करते हुए वायु सेना प्रमुख ने कहा कि भारत ने पाकिस्तानी वायु सेना के पाँच विमान और एक अवाक्स विमान मार गिराया। उन्होंने कहा कि कम से कम पाँच लड़ाकू विमानों को मार गिराने की पुष्टि हुई है। उन्होंने शाहबाज़ जैकबाबाद हवाई अड्डे पर हुए हमलों का भी ज़िक्र किया, जिसमें हमारी मिसाइलों ने एफ-16 जैसे कुछ विमानों को नष्ट कर दिया था।
उन्होंने बताया कि भारतीय हमले सोच-समझकर किए गए थे और तीनों सेनाओं के बीच पूर्ण समन्वय था। वायु सेना प्रमुख ने कहा कि हमारी वायु रक्षा प्रणालियों ने शानदार काम किया।
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महीने तक…
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) के माध्यम…
महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 305 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज व्यापार…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को…