प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महान महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने त्रिपुरा के विकास में महाराजा की अविस्मरणीय भूमिका की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार त्रिपुरा की प्रगति के लिए महाराजा के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा: “मैं महान महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने त्रिपुरा के विकास में अविस्मरणीय भूमिका निभाई। उन्होंने अपना जीवन निर्धनों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया। आदिवासी समुदायों के लिए किए गए उनके कल्याणकारी कार्यों का व्यापक रूप से सम्मान किया जाता है। हमारी सरकार त्रिपुरा की प्रगति के लिए महाराजा के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में आठ महीने से जारी…
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट…
भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया…