अंतर्राष्ट्रीय

फ्रांस पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का हुआ भव्य स्वागत, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ आज पेरिस में करेंगे बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करेंगे। इस वार्ता का उद्देश्य भारत और फ्रांस के संबंधों को और मजबूत करना है। वे कई प्रमुख द्विपक्षीय वार्ताओं में भी भाग लेंगे। इस दौरान भारत और फ्रांस के बीच कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी आज वहां एआई एक्शन शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं। भारत इस सम्मेलन की सह-अध्यक्षता कर रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में वैश्विक मानक स्थापित करना और उत्तरदायित्वपूर्ण कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास को बढ़ावा देना है।

फ्रांस यात्रा पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ। फ्रांस के सशस्त्र बलों के मंत्री सेबास्टियन लिकोर्नू ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। वहीं, पेरिस में जमा हुए भारतीय समुदाय के लोगों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। पेरिस में बेहद सर्द मौसम के बावजूद भारतीय समुदाय ने कल शाम प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का भरपूर गर्मजोशी के साथ हार्दिक अभिनंदन किया। वहां एकत्र हुए लोगों ने प्रधानमंत्री के आगमन पर मोदी-मोदी के नारे लगाते और तिरंगा लहराते हुए उत्‍सव मनाया।

प्रधानमंत्री ने बाद में सोशल मीडिया पर प्रवासी भारतीयों के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया और उनकी भावना पर गर्व जताया। इसके बाद वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की ओर से ए आई शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे नेताओं के लिए दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अमरीका के उप-राष्ट्रपति जेड वेन्स के साथ भी बातचीत की।

फ्रांस में इन कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर दो दिनों की अमरीका यात्रा भी जाने वाले हैं। वे कल मार्सिले से अमरीका रवाना होंगे।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

1 घंटा ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

1 घंटा ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

2 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

2 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

2 घंटे ago