प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वस्थ विश्व बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान केन्द्रित करती रहेगी तथा लोगों के स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं में निवेश करती रहेगी। अच्छा स्वास्थ्य हर समृद्ध समाज की नींव है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा; “विश्व स्वास्थ्य दिवस पर, आइए हम स्वस्थ विश्व बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराएँ। हमारी सरकार स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान केन्द्रित करती रहेगी तथा लोगों के स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं में निवेश करती रहेगी। अच्छा स्वास्थ्य हर समृद्ध समाज की नींव है!”
स्वास्थ्य और बेहतर स्वास्थ्य अभ्यासों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आज दुनिया भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस का विषय है “स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य”।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और मिस्र के निवेश और विदेश व्यापार मंत्री…
मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में…
आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस है। देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में स्वतंत्र, उत्तरदायी और…
क्रिकेट में, भारत वर्ष 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा और 2031 का एकदिवसीय…
उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिन छठ महापर्व आज संपन्न…
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत…