भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि उपज बढ़ाने के लिए जलवायु अनुकूल बीजों की 109 किस्में जारी कीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में फसलों की 109 उच्च उपज देने वाली, जलवायु अनुकूल और जैव-प्रतिबलित किस्मों को जारी किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने किसानों और वैज्ञानिकों से परस्पर बातचीत भी की। इन नई फसल किस्मों के महत्व पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कृषि में मूल्य संवर्धन के महत्व पर बल दिया। किसानों ने कहा कि ये नई किस्में अत्यधिक लाभकारी होंगी क्योंकि इनसे उनका व्यय कम होगा और पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

प्रधानमंत्री ने मोटे अनाजों के महत्व पर चर्चा की और इस बात को रेखांकित किया कि कैसे लोग पौष्टिक भोजन की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती के लाभों और जैविक खेती के प्रति आम लोगों के बढ़ते विश्वास के बारे में भी बात की, उन्होंने कहा कि लोगों ने जैविक खाद्य पदार्थों का सेवन और मांग करना शुरू कर दिया है। किसानों ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

किसानों ने जागरूकता पैदा करने में कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) द्वारा निभाई गई भूमिका की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि केवीके को हर महीने विकसित की जा रही नई किस्मों के लाभों के बारे में किसानों को सक्रिय रूप से सूचित करना चाहिए ताकि उनके लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

प्रधानमंत्री ने इन नई फसल किस्मों के विकास के लिए वैज्ञानिकों की भी सराहना की। वैज्ञानिकों ने बताया कि वे प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सुझाव के अनुरूप काम कर रहे हैं, ताकि अप्रयुक्त फसलों को मुख्यधारा में लाया जा सके।

प्रधानमंत्री द्वारा जारी की गई 61 फसलों की 109 किस्मों में 34 प्रक्षेत्र फसलें और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं। प्रक्षेत्र फसलों में मोटे अनाज, चारा फसलें, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास, रेशा और अन्य संभावित फसलों सहित विभिन्न अनाजों के बीज जारी किए गए। बागवानी फसलों में फलों, सब्जियों, रोपण फसलों, कंद फसलों, मसालों, फूलों और औषधीय फसलों की विभिन्न किस्में जारी की गईं।

Editor

Recent Posts

दिल्ली में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कल से शुरू होगा

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदाता गणना प्रपत्र वितरित…

39 मिनट ago

CBSE ने 10वीं कक्षा के वर्तमान बैच को त्रि-भाषा नीति से छूट दी

सीबीएसई ने आज त्रिभाषा नीति पर दिशानिर्देश जारी किए। बोर्ड ने कहा कि कक्षा 10वीं…

41 मिनट ago

राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज सात नवनिर्वाचित और पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई

राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज सात नवनिर्वाचित और पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।…

43 मिनट ago

राज्यसभा के सभापति ने आज संसद भवन में कर्नाटक से पुनः निर्वाचित सदस्य मल्लिकार्जुन खरगे को शपथ दिलाई

राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में कर्नाटक से पुनः निर्वाचित सदस्य…

46 मिनट ago

यमुना जल परियोजना के निर्माण और कार्यान्वयन के लिए राजस्थान सरकार और हरियाणा सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में यमुना जल परियोजना…

48 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की अपनी यात्रा के तीसरे दिन आज विक्टोरिया स्थित नवशक्ति विनयगर मंदिर में पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अफ्रीकी देश सेशेल्स की अपनी यात्रा के तीसरे दिन आज विक्टोरिया…

3 घंटे ago