अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत कैरिकॉम देशों के साथ है और एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में आगे बढ़ा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत कैरिकॉम सदस्य देशों के साथ सदैव खड़ा रहा है। चाहे वो कोविड हो या प्राकृतिक आपदाएं, क्षमता निर्माण या विकास के मुद्दे हों, भारत एक भरोसेमंद भागीदार की तरह आगे बढ़ा है।

भारत स्कॉलरशिप ट्रेनिंग और तकनीकी सहायता के माध्यम से टेलीकॉम देशों की कैपेसिटी बिल्डिंग में अपना योगदान देता रहा। आज मैं भारत द्वारा दी जा रही आईटेक्स स्कॉलरशिप में अगले 5 वर्ष के लिए 1000 स्‍लॉटस की वृद्धि का प्रस्ताव रखता है।

प्रधानमंत्री ने गयाना के जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में कहा कि यह शिखर सम्मेलन पांच साल बाद हो रहा है और इन पांच वर्षों में विश्‍व ने कई बदलाव देखे हैं। इस दौरान मानवता को कई बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है, जिसने ग्लोबल साउथ के देशों को बुरी तरह प्रभावित किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कैरिबियन क्षेत्र में तूफान बेरिल के दौरान हुए नुकसान पर भारत के लोगों की ओर से दुख व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए गयाना के राष्ट्रपति मोहम्‍मद इरफान अली को धन्यवाद दिया। शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों और विदेश मंत्रियों ने भाग लिया।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्जटाउन में स्टेट हाउस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी कल गयाना की तीन दिन की यात्रा पर पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज गयाना की संसद नेशनल असेंबली को संबोधित करेंगे। वह महात्मा गांधी की प्रतिमा और आर्य समाज स्मारक में श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल का दौरा करने का भी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री गयाना और कैरेबियाई क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों और क्रिकेटरों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भारतीय आगमन स्मारक पर भी जाएंगे। दिल्ली लौटने से प्रधानमंत्री प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

8 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

8 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

8 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

10 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

10 घंटे ago