भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – NDA सरकार बिहार, पश्चिम बंगाल और असम को घुसपैठियों से मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि एनडीए सरकार बिहार, पश्चिम बंगाल और असम को घुसपैठियों से मुक्‍त कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वे कल बिहार के पूर्णिया जिले में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अवैध घुसपैठियों के कारण सीमांचल और पूर्वी क्षेत्र में जनसांख्‍यिकी बदलाव के बड़े संकट का उल्‍लेख किया।

जो भी घुसपैठिया है, उसे बाहर जाना ही होगा। घुसपैठ पर ताला लगाना एनडीए की पक्‍की जिम्‍मेदारी है। आप घुसपैठियों को बचाने में चाहे जितना जोर लगालें, अब घुसपैठियों को हटाने के संकल्‍प पर काम करते रहेंगे। ये मोदी की गारंटी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों का बचाव करने के प्रयास के लिए विपक्षी गठबंधन की आलोचना की।

जो लोग घुसपैठियों की ढाल बनते हैं, वो सुनलें, भारत में भारत का कानून चलेगा। घुसपैठियों की मनमानी नहीं चलेगी। घुसपैठियों पर कार्रवाई भी होगी और देश इसका अच्‍छा परिणाम भी देख कर रहेगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने कल बिहार में चालीस हजार करोड़ रूपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्‍यास किया। इनमें नवनिर्मित पूर्णिया हवाई अड्डा, राष्‍ट्रीय मखाना बोर्ड, भागलपुर में दो हजार चार सौ मेगावाट की ताप बिजली परियोजना, कोसी-मेची अंतर्राजीय नदी संपर्क परियोजना का पहला चरण, विभिन्‍न रेल परियोजनाएं तथा नई वंदे भारत और अमृत भारत रेलगाडि़यों को झंडी दिखाकर रवाना करना शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक पारित

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक-2025 ध्‍वनिमत से पारित कर दिया है।…

2 घंटे ago

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन भेजने में भारत के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन…

2 घंटे ago

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद राज्‍यविधान परिषद की सदस्‍यता से इस्तीफा दिया

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए…

2 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा – वैश्विक अनिश्चितता के कारण विश्‍व की मुद्राओं में अस्थिरता परन्‍तु भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का उल्‍लेख करते हुए…

2 घंटे ago

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दोपहर ‘मेरा बूथ,…

2 घंटे ago

दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी, पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा

भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में…

2 घंटे ago