भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का समुद्री पुनर्जागरण दृष्टिकोण साझा करने के साथ ही वैश्विक निवेश आमंत्रित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समुद्री क्षेत्र में निवेश के लिए अग्रणी गंतव्य के रूप में भारत के उभरने पर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने बल देकर कहा कि समुद्री क्षेत्र में निवेश के लिए भारत एक आदर्श बंदरगाह है। हमारी तटरेखा बहुत लंबी है। हमारे पास विश्वस्तरीय बंदरगाह हैं। हमारे पास बुनियादी ढांचा, नवाचार और इरादे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आह्वान किया कि आइए और भारत में निवेश कीजिए।

अपने लिंक्डइन पेज पर विस्तृत पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा कि किस प्रकार भारत की रणनीतिक स्थिति, आधुनिक बंदरगाह अवसंरचना और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता, जहाज निर्माण, बंदरगाह परिचालन, लॉजिस्टिक्स, तटीय शिपिंग और संबद्ध सेवाओं में निवेशकों के लिए विशेष अवसर ला रही है।

उन्होंने कहा कि 7,500 किलोमीटर से अधिक लंबी तटरेखा और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बंदरगाहों के विस्तारित नेटवर्क के साथ, भारत एक प्रमुख समुद्री केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। यह न केवल कनेक्टिविटी बल्कि मूल्यवर्धित सेवाएं, हरित शिपिंग पहल और उद्योग-अनुकूल नीतिगत ढांचे की पेशकश करेगा।

प्रधानमंत्री ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों से आह्वान किया कि वे “आएं, भारत में निवेश करें” और देश की समुद्री विकास गाथा का हिस्सा बनें। यह विकास गाथा मजबूत बुनियादी ढांचे, स्पष्ट इरादे और उभरते नवाचार इको-सिस्टम पर आधारित है।

लिंक्डइन पर लिखे अपने विचारों को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा; ‘‘समुद्री क्षेत्र में निवेश करना हो तो भारत के पास आदर्श बंदरगाह है। हमारी तटरेखा बहुत लम्बी है। हमारे पास विश्वस्तरीय बंदरगाह हैं।

हमारे पास बुनियादी ढांचा, नवाचार और इरादा है। आइये, भारत में निवेश करें!

@LinkedIn पर कुछ विचार साझा किए।”

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

7 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

8 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

8 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

10 घंटे ago