भारत

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे राष्‍ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर इंडोनेशिया जा रहे हैं। इस यात्रा से दोनों देशों की व्‍यापक रणनीतिक भागीदारी और मजबूत होगी। इंडोनेश‍िया के राष्‍ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो वर्ष 2025 के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में भारत आए थे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कहा कि इंडोनेशिया में वे राष्‍ट्रपति सुबियांतो के साथ प्रम्‍बनन मंदिर जाएंगे और भारतवंशियों से भी बातचीत करेंगे।

इंडोनेशिया से प्रधानमंत्री मोदी ऑस्‍ट्रेलिया जाएंगे। उनकी यात्रा प्रधानमंत्री एंथनी एल्‍बनीज के निमंत्रण पर हो रही है। उनकी यात्रा से भारत-ऑस्‍ट्रेलिया व्‍यापक रणनीतिक भागीदारी और मजबूत होगी। दोनों पक्षों के बीच रक्षा और सुरक्षा, व्‍यापार और निवेश, शिक्षा, मोबिलिटी, उभरती प्रौद्योगिकी, खेल और जनसंपर्क पर विचार-विमर्श होगा। प्रधानमंत्री मोदी ऑस्‍ट्रेलिया में भारतवंशियों से भी मिलेंगे।

इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी न्‍यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्‍टोफर लक्‍सन के निमंत्रण पर ऑकलैंड जाएंगे। इस यात्रा के दौरान आर्थिक, व्‍यापार और वाणिज्‍यि‍क संबंधों पर विचार-विमर्श होगा तथा द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री लक्‍सन पिछले वर्ष मार्च में भारत आए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया, ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड यात्रा से भारत की एक्‍ट ईस्‍ट नीति, महासागर लक्ष्य तथा स्‍वतंत्र और मुक्‍त हिंद प्रशांत क्षेत्र के प्रति भारतीय दृष्टिकोण और सशक्‍त होगा।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

5 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

5 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

5 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

7 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

7 घंटे ago