insamachar

आज की ताजा खबर

PM Narendra Modi leaves for a six-day visit to France and Slovakia
भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा आज से शुरू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा आज से शुरू हो रही है। पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी आज इंडोनेशिया पहुचेंगे। यह प्रधानमंत्री की चौथी इंडोनेशिया यात्रा है। मई 2018 में दोनों देशों के संबंधों के व्यापक रणनीतिक भागीदारी तक पहुंचने के बाद से शीर्ष नेतृत्व के बीच पहली द्विपक्षीय वार्ता होगी।

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ वार्ता करेंगे और रणनीतिक भागीदारी में प्रगति की समीक्षा करेंगे। वार्ता में दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा होने की उम्मीद है, जिसमें रक्षा सहयोग, व्यापार, निवेश और ऊर्जा सुरक्षा तथा सांस्कृतिक सहयोग पर खास ध्यान दिया जाएगा।

जकार्ता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय को संबोधन होगा, जिसे लेकर पूरे देश में उत्साह है। बाली, मेदान, सेमारंग, सुराबाया और जकार्ता के समुदाय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। हजारों भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों के जुटने की उम्मीद है, जो इस यात्रा को गर्व का विषय और अपनी मातृभूमि के साथ संबंध मजबूत करने का अवसर मान रहे हैं। 8 जुलाई को, प्रधानमंत्री मोदी ऐतिहासिक प्रम्बनन मंदिर के दर्शन के लिए योग्याकार्ता जाएँगे। भारत इस यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के जीर्णोद्धार के प्रयासों में सहयोग कर रहा है, जो दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करता है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *