भारत

पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से बात की, जी7 के लिए आमंत्रित करने पर धन्यवाद कहा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने मुक्ति दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री मेलोनी और इटली के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने जून 2024 में इटली के पुगलिया में आयोजित होने वाले जी 7 शिखर सम्मेलन आउटरीच सत्र में आमंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री मेलोनी को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने इटली की अध्यक्षता में जी 7 शिखर सम्मेलन में जी20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान हासिल महत्वपूर्ण परिणामों को आगे बढ़ाने, विशेष रूप से ग्लोबल साउथ का समर्थन करने पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना जारी रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

Editor

Recent Posts

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

18 मिनट ago

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…

20 मिनट ago

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को रूपांतरित करने के लिए शुरू की गई पीएम-सेतु योजना का एक वर्ष पूरा

पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…

23 मिनट ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वन्य क्षेत्र में छोड़ा

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

26 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से 3 लाख पक्के आवासों की बड़ी सौगात सौंपी

आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…

28 मिनट ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

7 घंटे ago