भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्वोत्तर में तेज बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता और समर्थन देने का आश्वासन दिया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने असम में मौजूदा बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए उन्हें फोन किया। हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री को बताया कि कैसे असम और आसपास के राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई है और इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत अभियान से भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। इस बीच, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम में भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा कि राज्य प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर श्री…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।…

3 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव आज चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव आज चक्रवाती…

7 घंटे ago

ब्राजील में लुला दा सिल्वा ने फ्लेवियो बोल्सोनारो को हराकर चौथी बार राष्ट्रपति चुने गए

ब्राजील में वामपंथी राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कड़े मुकाबले में दक्षिणपंथी सीनेटर…

7 घंटे ago

सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापनों और वॉकी-टॉकी की गैर-अनुपालन बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'होगर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन एलएलपी' पर 1 लाख रुपये…

8 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड में व्यापार और निवेश वार्ता की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में…

8 घंटे ago