भारत

उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न पुलिस सेवाओं में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल, प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी), घुड़सवार पुलिस और फायरमैन के पदों पर सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दे दी है। अग्निपथ योजना के अन्‍तर्गत सेवा देने वाले युवाओं को सेवा के बाद रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सशस्त्र बलों से सेवानिवृत्त हुए अग्निवीरों के लिए राज्य पुलिस और पीएसी में 20 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाएगा।

कैबिनेट के समक्ष जो प्रस्‍ताव आया है, एक्‍स अग्निवीर को समायोजित करने के लिए उत्‍तर प्रदेश पुलिस आरक्षी, पीएसी आरक्षी, घुड़सवार और फायरमैन की सीधी भर्ती में बीस प्रतिशत पदों पर आरक्षण देने के संबंध में उत्‍तर प्रदेश ने आज मंत्री परिषद में बीस प्रतिशत हॉरिजॉन्‍टल आरक्षण देने का आज फैसला किया है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

12 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

12 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

12 घंटे ago