भारत

प्रधानमंत्री मोदी 17वें लोक सेवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में लोक सेवकों को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17वें लोक सेवा दिवस के अवसर पर 21 अप्रैल को प्रात: लगभग 11 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में लोक सेवकों को संबोधित करेंगे। वे लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।

प्रधानमंत्री ने सदैव देश भर के लोक सेवकों को नागरिकों के हित में समर्पित होने, जन सेवा के लिए प्रतिबद्ध होने और अपने काम में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस वर्ष प्रधानमंत्री लोक सेवकों को जिलों के समग्र विकास, आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम और नवाचार की श्रेणियों में 16 पुरस्कार प्रदान करेंगे। उनको इसके माध्यम से आम नागरिकों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘सह्याद्रि’ मालाबार 2026 अभ्यास में भाग लेने के लिए जापान के योकोसुका नौसैनिक बेस पहुंचा

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का स्वदेशी निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि 4 नवंबर,…

47 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, मिजोरम,…

1 घंटा ago

भारत ने गुयाना में सड़क, स्वास्थ्य और रक्षा परियोजनाओं के लिए पचास करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा देने की घोषणा की

भारत ने गुयाना में सड़क, स्वास्थ्य और रक्षा परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ डॉलर की…

1 घंटा ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एम्स, अवंतिपोरा के निर्माण कार्य और संस्थान जल्द संचालित किए जाने की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज जम्मू-कश्मीर के अवंतिपोरा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

1 घंटा ago

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली…

8 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा- ईरान युद्ध ने मध्यावधि चुनाव को प्रभावित किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में आठ महीने से जारी…

8 घंटे ago