भारत

प्रधानमंत्री मोदी 12 सितंबर को दूसरे एशिया प्रशांत नागरिक उड्डयन मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 12 सितंबर 2024 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में शाम 4 बजे नागरिक उड्डयन पर आधारित दूसरे एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे। इस अवसर पर वह कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री सभी सदस्य देशों द्वारा “दिल्ली घोषणापत्र” को अपनाने की भी घोषणा करेंगे, जो क्षेत्र के विमानन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक दूरदर्शी रोडमैप है।

एशिया प्रशांत नागरिक उड्डयन क्षेत्र में सुरक्षा, स्थिरता और सुरक्षा को आगे बढ़ाने की दिशा में यह सम्मेलन और दिल्ली घोषणापत्र को अपनाना एक अहम कदम है और इससे इस क्षेत्र के देशों के बीच मौजूद सहयोग की भावना उजागर होती है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय, नागरिक उड्डयन पर एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का आयोजन, अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के सहयोग से कर रहा है। इस कार्यक्रम के ज़रिए पूरे एशिया-प्रशांत क्षेत्र से परिवहन और विमानन मंत्री, नियामक निकाय और उद्योग विशेषज्ञ एक ही मंच पर एक साथ होंगे। सम्मेलन में बुनियादी ढांचे के विकास, स्थिरता और कार्यबल विकास जैसी प्रमुख चुनौतियों का समाधान निकालने पर ज़ोर दिया जाएगा। साथ ही इस दौरान सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच अधिक सहयोग को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में मान्यता देने वाले विधेयक को मंजूरी दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन -संशोधन विधेयक 2026 को अपनी मंजूरी दे दी…

27 मिनट ago

असम, केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा

असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार…

31 मिनट ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक रात में तबाह करने की धमकी दी

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर ईरान…

1 घंटा ago

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…

13 घंटे ago

सेबी अध्यक्ष ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में कमियों और स्वतंत्र निदेशकों के क्षमता निर्माण पर जोर दिया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…

13 घंटे ago