भारत

प्रधानमंत्री मोदी 27 नवंबर को भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 नवंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस का उद्घाटन करेंगे। वह स्काईरूट के प्रथम ऑर्बिटल रॉकेट, विक्रम-I का अनावरण भी करेंगे, जिसमें उपग्रहों को कक्षा में प्रक्षेपित करने की क्षमता है।

इस अत्याधुनिक केन्द्र में बहु-प्रक्षेपण वाहनों के डिजाइन, विकास, एकीकरण और परीक्षण के लिए लगभग 200,000 वर्ग फुट का कार्यक्षेत्र होगा, तथा हर महीने एक कक्षीय रॉकेट बनाने की क्षमता होगी।

स्काईरूट भारत की अग्रणी निजी अंतरिक्ष कंपनी है, जिसकी स्थापना पवन चंदना और भरत ढाका ने की है, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के पूर्व-छात्र और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक हैं और अब उद्यमी बन गए हैं। नवंबर 2022 में, स्काईरूट ने अपना सब-ऑर्बिटल रॉकेट, विक्रम-एस, लॉन्च किया, जिससे वह अंतरिक्ष में रॉकेट लॉन्च करने वाली पहली भारतीय निजी कंपनी बन गई।

निजी अंतरिक्ष उद्यमों का तेजी से उदय पिछले कुछ वर्षों में सरकार द्वारा किए गए परिवर्तनकारी सुधारों की सफलता का प्रमाण है, जिससे एक आत्मविश्वासी और सक्षम वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में भारत का नेतृत्व सशक्त हुआ है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे। वे 13 नवंबर…

2 मिनट ago

दूरसंचार विभाग (DoT) ने भारत के दूर-दराज़ और बिना कनेक्टिविटी वाले गांवों में 4-जी सुविधा पहुँचाने के प्रयास तेज़ किए

दूरसंचार विभाग (डीओटी) देश के ग्रामीण, दूर-दराज और कम सुविधा वाले इलाकों में डिजिटल अंतर…

3 मिनट ago

DGFT ने घरेलू रीसाइक्लिंग और महत्वपूर्ण खनिजों की पुनर्प्राप्ति को बढ़ावा देने के लिए लिथियम-आयन बैटरी की ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

वाणिज्य विभाग के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने आईटीसी (एचएस) कोड 85491400 के अंतर्गत आने…

3 घंटे ago

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री केदारनाथ और श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए

उत्तराखंड में भाई दूज पर आज पारंपरिक पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री केदारनाथ…

3 घंटे ago

सड़क उपयोगकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करने पर NHAI ने बिजवासन उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी को एक महीने के लिए प्रतिबंधित किया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की…

4 घंटे ago