प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग 2025 के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। तीन दिवसीय रायसीना डायलॉग कार्यक्रम 19 मार्च तक चलेगा। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय हैं कालचक्र – लोग, शांति और पृथ्वी।
रायसीना डायलॉग के इस संस्करण में करीब 125 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसमें मंत्री, पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष, सैनिक कमांडर, उद्योग जगत के प्रमुख, शिक्षाविद. सामरिक मामलों के जानकार, नीति निर्माता और युवा शामिल होंगे। इस डायलॉग में 3 हजार 5 सौ से अधिक प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे और इसकी कार्रवाई को दुनिया भर के लाखों लोग विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।
रायसीना डायलॉग भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है, जो वैश्विक समुदाय के सामने आने वाली चुनौतीपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। हर वर्ष इस बैठक में विभिन्न देशों के शीर्ष नेता, उच्च स्तरीय अधिकारी, नीति निर्माता, उद्योग जगत के प्रमुख और पत्रकार हिस्सा लेते हैं और वैश्विक स्थिति तथा विभिन्न समकालीन मुद्दों पर सहयोग के अवसर तलाशने पर चर्चा करते हैं।
ग्रामीण पेयजल शासन में संरचनात्मक सुधारों को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप…
राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल अनुपालन को सुदृढ़ करने के लिए एक व्यापक और प्रौद्योगिकी-आधारित ढांचा…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सिंगापुर स्थित बेंटले एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड को बेबी…
प्रधानमंत्री ने कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बातचीत की और…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 6969.04…
किसान कल्याण को सुदृढ़ करने और आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा…