भारत

प्रधानमंत्री मोदी 25 अगस्त को महाराष्ट्र के जलगांव और राजस्थान के जोधपुर का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अगस्त को महाराष्ट्र के जलगांव और राजस्थान के जोधपुर का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:15 बजे प्रधानमंत्री लखपति दीदी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शाम लगभग साढ़े चार बजे प्रधानमंत्री जोधपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जयंती समारोह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में

प्रधानमंत्री लखपति दीदी सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जलगांव जायेंगे। वह उन 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देंगे और सम्मानित करेंगे, जो हाल ही में एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान लखपति बनी हैं। प्रधानमंत्री देशभर की लखपति दीदियों से बातचीत भी करेंगे।

प्रधानमंत्री 2,500 करोड़ रुपये का एक रिवॉल्विंग फंड जारी करेंगे, जिससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ होगा। वह 5,000 करोड़ रुपये का बैंक ऋण भी वितरित करेंगे, जिससे 2.35 लाख स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ होगा।

लखपति दीदी योजना की शुरुआत के बाद से अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। सरकार ने 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।

प्रधानमंत्री राजस्थान में

प्रधानमंत्री उच्च न्यायालय परिसर, जोधपुर में आयोजित होने वाले राजस्थान उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जयंती समारोह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री राजस्थान उच्च न्यायालय संग्रहालय का उद्घाटन भी करेंगे।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

12 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

12 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

12 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

12 घंटे ago