भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने आज प्रख्यात कन्नड़ लेखक और विचारक एस.एल. भैरप्पा के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रख्यात कन्नड़ लेखक और विचारक एस.एल. भैरप्पा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें एक ऐसा महान व्यक्तित्व बताया, जिन्होंने राष्ट्र की अंतरात्मा को झकझोर दिया और भारत की आत्मा में गहराई तक उतर गए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय साहित्य, विशेषकर कन्नड़ साहित्य में एस.एल. भैरप्पा के योगदान ने राष्ट्र के बौद्धिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है। इतिहास, दर्शन और सामाजिक मुद्दों के प्रति उनके निडर जुड़ाव ने उन्हें विभिन्न पीढ़ियों और भौगोलिक क्षेत्रों में प्रशंसा दिलाई।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा:

“श्री एस.एल. भैरप्पा जी के निधन से, हमने एक ऐसे प्रखर व्यक्तित्व को खो दिया है जिन्होंने हमारी अंतरात्मा को झकझोर दिया और भारत की आत्मा में गहराई से उतर गए। एक निडर और शाश्वत विचारक के तौर पर उन्होंने अपनी विचारोत्तेजक रचनाओं से कन्नड़ साहित्य को गहन रूप से समृद्ध किया। उनके लेखन ने पीढ़ियों को चिंतन करने, प्रश्न करने और समाज के साथ अधिक गहराई से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

हमारे इतिहास और संस्कृति के प्रति उनका अटूट जुनून आने वाले वर्षों तक लोगों को प्रेरित करता रहेगा। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।”

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

32 मिनट ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

1 घंटा ago

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को किया खारिज

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने ईरान के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है,…

3 घंटे ago

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने CSIR-NIScPR द्वारा प्रकाशित पांच भारतीय भाषाओं में लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाओं का शुभारंभ किया

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के 85वें स्थापना दिवस के अवसर पर, विज्ञान एवं…

3 घंटे ago

भारत ने खाड़ी, लाल सागर और काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर बार-बार होने वाले हमलों पर चिंता व्‍यक्‍त की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ‘जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर मित्र समूह‘ की…

9 घंटे ago