प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस पर इसके सभी कर्मियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को अपनी व्यावसायिकता, समर्पण और साहस के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा, “सीआईएसएफ हमारी सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, आवश्यक बुनियादी ढांचे की रक्षा करते हैं और हर दिन असंख्य लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं। कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है।”
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा: “केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सभी कर्मियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! यह बल अपनी व्यावसायिकता, समर्पण और साहस के लिए जाना जाता है। यह बल आवश्यक बुनियादी ढांचे की रक्षा करते हुए और हर दिन अनगिनत लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करके हमारी सुरक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कर्तव्य के प्रति उनका अटूट समर्पण वास्तव में सराहनीय है।”
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा…
नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…
विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…
राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…
सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…