insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi today participated in the 45th anniversary celebrations of the Art of Living in Bengaluru, the capital of Karnataka.
भारत मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में, आर्ट ऑफ लिविंग के 45वीं जयंती समारोह में भागीदारी की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में, आर्ट ऑफ लिविंग के 45वीं जयंती समारोह में भागीदारी की। उन्होंने संस्थान में नव-निर्मित ध्‍यान मंदिर का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सेवा, आध्यात्मिकता और सामाजिक परिवर्तन में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व, युवाओं को रोज़गार और आंतरिक शुचिता की भावनाके साथ विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि राष्ट्र-निर्माण में समाज की भागीदारी राजनीतिक व्यवस्था से कहीं अधिक कारगर है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन तथा अन्य आध्यात्मिक केंद्रों के समर्थन से किसानों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और धरती को नुकसानदेह रासायनिक उर्वरकों से बचाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि ये केंद्र ‘प्रति बूंद अधिक फसल‘ पहल को बढ़ावा देने, जल संरक्षण, बिजली की बचत और एकल–उपयोग वाले प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। ये केंद्र देसी उत्पादों और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन–शैली को बढ़ावा दे सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि योग, ध्यान और प्राणायाम हमारी आध्यात्मिक विरासत का हिस्सा हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी वास्तविकता बन सकता है जब समाज राष्ट्रीय लक्ष्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझे और उन्हें साकार करने के लिए सक्रिय हो।

प्रधानमंत्री आज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद भी जाएंगे जहां वे कई विकास परियोजनाओं का शुभारम्‍भ और शिलान्‍यास करेंगे। ये परियोजनाएं लगभग 9 हजार चार सौ करोड़ रुपये की है। प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद-पणजी आर्थिक कॉरिडोर में गुडेबेल्‍लूर से महबूबनगर तक के चार लेन वाले राष्‍ट्रीय राजमार्ग-167 का शिलान्‍यास करेंगे। वे वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन करेंगे। इस पार्क को काकतिया मेगा टेक्‍सटाइल पार्क भी कहा जाता है। प्रधानमंत्री हैदराबाद में कैंसर मरीज़ों के विशेष इलाज़ वाले सिंधू अस्‍पताल का भी लोकार्पण करेंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *