प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अगले वर्ष 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ होने जा रहा है और इसके लिए संगम तट पर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री ने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि महाकुंभ की विशेषता केवल इसकी विशालता में नहीं है बल्कि इसकी विविधता में भी है। उन्होंने कहा कि कुंभ एकता का महाकुंभ भी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से महाकुंभ में भाग लेकर एकता के संकल्प को मजबूत करने का अनुरोध किया। उन्होंने लोगों से समाज में विभाजन और विद्वेष की भावना को समाप्त करने का संकल्प लेने का भी आह्वान किया। महाकुंभ का संदेश, एक हो पूरा देश का नारा देते हुए उन्होंने गंगा के निर्बाध प्रवाह की तरह अविभाजित समाज की उम्मीद भी व्यक्त की।
अगर कम शब्दों में मुझे कहना है, तो मैं कहूंगा महाकुंभ का संदेश एक हो पूरा देश और अगर दूसरे तरीके से कहना है, तो मैं कहूंगा गंगा की अविरल धारा न बटे समाज हमारा, गंगा की अविरल धारा न बटे समाज हमारा। साथियों इस बार प्रयागराज में देश और दुनिया के श्रद्धालु डिजिटल महाकुंभ के भी साक्षी बनेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले का पूरा क्षेत्र एआई संचालित कैमरे से लैस किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को डिजिटल माध्यम से खोया और पाया केंद्र की सुविधा भी मिलेगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…