प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़ पहुंचे। प्रधानमंत्री ने आज सुबह डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान का दौरा किया। वहां उन्होंने महिला श्रमिकों से बातचीत की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चाय को असम की आत्मा माना जाता है और उन्होंने प्रत्येक चाय बागान परिवार के प्रयासों पर गर्व व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने राज्य के गौरव को काफी बढ़ाया है। प्रधानमंत्री धेमाजी जिले के गोगमुख में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे बिश्वनाथ जिले के बेहाली जाएंगे। वहां वे तीन महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों – बिश्वनाथ, बेहाली और गोहपुर के मतदाताओं के लिए दूसरी रैली को संबोधित करेंगे।
असम का दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री नई दिल्ली लौटेंगे।
जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…
आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…
आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…
महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…