भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ यरुशलम में तकनीकी प्रदर्शनी का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ 25 फरवरी, 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में इज़राइल के अग्रणी नवाचारों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का दौरा किया। प्रदर्शनी में कृषि-तकनीक, जल-तकनीक, जलवायु-तकनीक, स्वास्थ्य-जैव-तकनीक, स्मार्ट मोबिलिटी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा और क्वांटम प्रौद्योगिकियों में विशेषज्ञता रखने वाली अग्रणी कंपनियों और अनुसंधान संस्थाओं को शामिल किया गया था।

नवाचार और प्रौद्योगिकी साझेदारी भारत-इज़राइल द्विपक्षीय संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ है। दोनों देश “भारत-इज़राइल इनोवेशन ब्रिज” पहल के माध्यम से आधुनिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए संयुक्‍त रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रदर्शनी के दौरान प्रधानमंत्री ने निम्नलिखित कंपनियों/संस्थाओं के वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकी उद्यमियों और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के साथ वार्तालाप किया:

  • क्वांटम और डीप टेक: प्रधानमंत्री को क्वांटम मशीन्स द्वारा इज़राइली क्वांटम कंप्यूटिंग सेंटर (आईक्‍यूसीसी) और क्लासीक द्वारा क्वांटम सॉफ्टवेयर विकास को सरल बनाने के बारे में जानकारी दी गई।
  • स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी और एआई: स्टार्टअप एकआईएसएपी ने एआई-संचालित प्वाइंट-ऑफ-केयर अल्ट्रासाउंड का प्रदर्शन किया, जो वास्तविक समय में नैदानिक ​​मार्गदर्शन प्रदान करता है। इज़राइली विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के होराइज़न स्कैनिंग डिवीजन ने रणनीतिक जोखिम पहचान और प्रवृत्ति विश्लेषण के लिए एआई-संचालित उपकरण “टेक स्काउट” प्रस्तुत किया।
  • स्मार्ट मोबिलिटी: तकनीकी उद्यम मोबिलेये ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से अपनी सेंसर और चिप तकनीक का प्रदर्शन किया।
  • साइबर सुरक्षा: चेक प्वाइंट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज ने खतरे की रोकथाम के लिए अत्‍याधुनिक समाधानों और भारत में अपने सहयोगों की जानकारी दी।
  • जल और कृषि: प्रदर्शित समाधान स्थिरता में नवाचारों पर केंद्रित थे। वाटरजेन ने वायु से पेयजल बनाने की अपनी तकनीक का प्रदर्शन किया, जबकि एन-ड्रिप ने गुरुत्वाकर्षण-संचालित सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों का प्रदर्शन किया। नेचुरल ऑफसेट फार्मिंग (एनओएफ) ने बिजली के बिना खाद्य हानि को कम करने के लिए फसल कटाई के पश्‍चात के समाधान प्रस्तुत किए।
  • जलवायु और जैव प्रौद्योगिकी: रि-मिल्‍क ने प्रयोगशाला में उत्पादित दूध प्रोटीन के लिए सटीक किण्वन का प्रदर्शन किया, और बारअल्‍गा ने मशीन-लर्निंग-एकीकृत सूक्ष्म शैवाल की खेती प्रस्तुत की। मायनोरा बायो ने विशेष जैव-रूपांतरण योजकों का उपयोग करके प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन का प्रदर्शन किया।
  • ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन: भूभौतिकीय संस्थान (जीआईआई) ने खनिज संसाधनों की मात्रा निर्धारित करने के लिए उच्च-रिज़ॉल्यूशन मॉडलिंग का प्रदर्शन किया।
  • अंतरिक्ष: इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने अपने लघु संचार उपग्रह और एकीकृत सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) का प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री ने नवप्रवर्तकों के साथ अपने वार्तालाप के दौरान कहा कि प्रदर्शित अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों में भारत-इज़राइल नवाचार, स्टार्टअप और व्यावसायिक साझेदारी को विशेष रूप से कृषि, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा और डिजिटल सेवाओं जैसे क्षेत्रों में बढ़ावा देने की अपार क्षमता है। उन्होंने कंपनियों को भारत में निवेश करने, उत्पादन करने और प्रौद्योगिकी साझेदारी बनाने के अवसरों का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया।

Editor

Recent Posts

NHAI राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे खाली पड़ी जमीनों पर औषधीय वृक्षारोपण के लिए ‘NHAI आरोग्य वन’ परियोजना विकसित करेगा

जैव विविधता को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास में पारिस्थितिक स्थिरता को एकीकृत करने…

5 घंटे ago

कैबिनेट ने जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को स्वीकृति दी, 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण मेट्रो गलियारा निर्मित किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को…

6 घंटे ago

NHRC ने गुजरात के राजकोट क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा एक पत्रकार को कथित तौर पर अवैध रूप से हिरासत में लेने और यातना देने के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया…

6 घंटे ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 (01.04.2026 से 30.09.2026…

7 घंटे ago

कैबिनेट ने अरूणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में 1200 मेगावाट की क्षमता वाली वाली कलाई-II जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने कलाई-II जलविद्युत परियोजना…

7 घंटे ago

कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश में 1720 मेगावाट की कमला जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए 26,069.50 करोड़ रुपये के परिव्यय वाले निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अरुणाचल प्रदेश के…

7 घंटे ago