भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की ब्लूमबर्ग की योजनाओं का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और देश की अर्थव्यवस्था, बाज़ारों और लोगों के साथ जुड़ाव को और मज़बूत करने की ब्लूमबर्ग की योजनाओं का स्वागत किया है।

माइक ब्लूमबर्ग ने X पर पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को “लगातार कार्यकाल में भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री” बताया। उन्होंने भारत की तेज़ी से होती आर्थिक वृद्धि और वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ने की सराहना की। उन्होंने भारत के भविष्य के लिए प्रधानमंत्री के विज़न का भी ज़िक्र किया और भारत में ब्लूमबर्ग के 30 वर्ष पूरे होने और देश में विस्तार की योजनाओं पर चर्चा करने पर खुशी ज़ाहिर की।

X पर माइक ब्लूमबर्ग की पोस्ट का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनसे मिलकर खुशी हुई और भारत में 30 वर्ष पूरे करने पर ब्लूमबर्ग को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और देश की अर्थव्यवस्था, बाज़ारों और लोगों के साथ जुड़ाव को और मज़बूत करने की ब्लूमबर्ग की योजनाओं का स्वागत किया। उन्होंने भारत की विकास गाथा से विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध हो रहे अपार अवसरों पर भी जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा; “आज सुबह आपसे मिलकर खुशी हुई।

भारत में 30 वर्ष पूरे करने पर ब्लूमबर्ग को बधाई। हम भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और हमारी अर्थव्यवस्था, बाज़ारों और लोगों के साथ जुड़ाव को और मज़बूत करने की ब्लूमबर्ग की योजनाओं का स्वागत करते हैं।

भारत की विकास गाथा विभिन्न क्षेत्रों में अपार अवसर उपलब्ध करवा रही है।”

Editor

Recent Posts

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…

3 घंटे ago

कैबिनेट ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए विकसित भारत पहल – सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण एवं अनुसंधान योजना (VISTAR) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…

3 घंटे ago

कैबिनेट ने दुष्‍कर्म और पॉक्सो अधिनियम के मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों के लिए केंद्र प्रायोजित योजना को पांच वर्ष की अवधि के लिए जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…

3 घंटे ago

मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…

3 घंटे ago

TRAI ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…

3 घंटे ago