Categories: भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने गाजा में शांति स्थापना के लिए अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा कि बंधकों की रिहाई के संकेत मानवीय और कूटनीतिक प्रयासों में महत्वपूर्ण कदम हैं।

प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत इस क्षेत्र में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के लिए योगदान देने वाले सभी प्रयासों का समर्थन करने की प्रतिबद्धता पर अडिग है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा: “गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के लिए हम राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करते हैं। बंधकों की रिहाई के संकेत महत्वपूर्ण कदम हैं।

भारत स्थायी और न्यायपूर्ण शांति की दिशा में सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा।”

Editor

Recent Posts

असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज

असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो…

4 घंटे ago

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सऊदी अरब के युवराज मोहम्‍मद बिन सलमान से मुलाकात की

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कल सऊदी अरब के युवराज मोहम्‍मद बिन सलमान से…

5 घंटे ago

अफ़गानिस्तान के हिंदू कुश में कल रात आये 5.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में आठ लोगों की मौत

अफ़गानिस्तान के हिंदू कुश में कल रात आये 5 दशमलव 8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप…

5 घंटे ago

आईपीएल: पंजाब किंग्‍स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल पंजाब किंग्‍स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को पांच विकेट से हरा…

5 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, अमरीकी जेट विमानों को गिराए जाने से ईरान वार्ता पर कोई असर नहीं

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने कहा है कि अमरीकी विमानों को गिराए जाने का…

5 घंटे ago