भारत

प्रधानमंत्री मोदी 1 अक्टूबर को भारत मंडपम में यूपीएससी के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अक्टूबर, 2026 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे।

यह कार्यक्रम उन साल भर चलने वाले समारोहों का समापन होगा जो पिछले साल 1 अक्टूबर से आरंभ हुए थे और 1926 में यूपीएससी की स्थापना के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री यूपीएससी शताब्दी स्मारक सिक्का, एक स्मारक डाक टिकट और ‘भारत में यूपीएससी और लोक सेवा आयोगों की नीतियों को आकार देने वाले – 100 ऐतिहासिक निर्णय’ नामक पुस्तक का विमोचन करेंगे।

इस कार्यक्रम में राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद, यूपीएससी अधिकारी और देश भर के अन्य हितधारकों की भागीदारी देखने को मिलेगी।

यह कार्यक्रम यूपीएससी द्वारा 30 सितंबर और 1 अक्टूबर, 2026 को आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय कार्यक्रम का हिस्सा है। पहले दिन भारत मंडपम में ‘शताब्दी समारोह – मंथन’ होगा, जिसमें प्रख्यात वक्ताओं के संबोधन के बाद विभिन्न विषयों पर पैनल चर्चा होगी।

Editor

Recent Posts

भारत ने आज जापान एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्‍वर्ण पदक जीते

भारत ने आज जापान एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्‍वर्ण पदक जीते…

7 मिनट ago

भारत और कतर ने भारत में 10 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता की प्रगति की समीक्षा की

भारत और कतर ने भारत में 10 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता लागू करने, भारत…

9 मिनट ago

नेपाल में लगातार बारिश के कारण उत्तरी बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 200 से अधिक गांव प्रभावित

नेपाल के गंडक बेसिन और बिहार में हो रही लगातार बारिश से बिहार में गंडक…

13 मिनट ago

सरकार ने यात्री वाहनों के लिए नए कॉर्पोरेट औसत ईंधन दक्षता मानदंड अधिसूचित किए

सरकार ने यात्री वाहनों के लिए नए कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इकॉनमी-सीएएफई नियम अधि‍सूचित कर दिए…

16 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सीजन 2027-28 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने विपणन…

19 मिनट ago

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के साथ इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम के विकास के लिए ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर चरण-III योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर चरण-III' (GEC-III) योजना…

25 मिनट ago