प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल जाएंगे। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी तिरुअनंतपुरम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में रेल संपर्क, शहरी आजीविका, विज्ञान और नवाचार, नागरिक-केंद्रित सेवाएं और उन्नत स्वास्थ्य सेवा सहित प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हैं। ये समावेशी विकास, तकनीकी उन्नति और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार पर प्रधानमंत्री के निरंतर समर्थन को दर्शाती हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और एक यात्री रेलगाड़ी शामिल हैं। प्रधानमंत्री पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड जारी करेंगे। प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम में विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में सीएसआईआर–एनआईआईएसटी नवाचार प्रौद्योगिकी और उद्यमिता केन्द्र का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी तिरुवनंतपुरम में नए पूजप्पुरा प्रधान डाकघर का भी उद्घाटन करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने चेतावनी दी है कि वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी पहले के…
रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ लगभग 770 करोड़ रुपये की लागत…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के चयनित कलाकारों…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर नई दिल्ली…
स्वास्थ्य मंत्रालय ने लद्दाख में पहले मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दे दी है।…
अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत और…