भारत

बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का त्योहार आज देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जा रहा है

देश के विभिन्न हिस्सों में आज बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का त्योहार धार्मिक और पारंपरिक उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्‍वती के प्रकट्य दिवस के रूप में विशेष महत्‍व रखता है।

बसंत पंचमी के अवसर पर शिक्षण संस्थानों, मंदिरों और घरों में विशेष सरस्वती पूजा, पुस्तक पूजन और विद्यारंभ संस्कार किए जाते हैं। श्रद्धालु आज पीले वस्त्र धारण कर देवी को पीले पुष्प और नैवेद्य तथा खिचड़ी अर्पित करते हैं। पूजा–पाठ, मंत्र–जप और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से इस पर्व को मनाया जाता है। इस समय चारों ओर बिखरे पीले सरसों के फूल और प्रकृति का नया श्रृंगार वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है।

प्रधानमंत्री ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। प्रधानमंत्री ने प्रकृति की सुंदरता और दिव्यता को समर्पित इस पर्व की पवित्रता को रेखांकित किया। उन्होंने ज्ञान और कला की देवी माँ सरस्वती से सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि देवी सरस्वती की कृपा से सभी नागरिकों का जीवन विद्या, विवेक और बुद्धि के प्रकाश से सदा आलोकित रहे।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

19 मिनट ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

2 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

2 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

3 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

3 घंटे ago