भारत

प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता की ऐतिहासिक रेड रोड पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे

भारत 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है और यह राष्ट्रीय कार्यक्रम 21 जून को पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित प्रतिष्ठित रेड रोड पर आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कॉमन योगा प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के अभ्यास में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे जो स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक वैश्विक पहल के रूप में योग को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

रेड रोड पर योग का राष्ट्रीय कार्यक्रम सुबह 5:00 बजे शुरू होगा जिसमें हजारों योग प्रेमी भाग लेंगे और लाखों नागरिक भारत और विदेश से वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। यह आयोजन स्वास्थ्य, सद्भाव और सामूहिक कल्याण को बढ़ावा देने वाली वैश्विक पहल के रूप में योग की बढ़ती भूमिका को और मजबूत करेगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का विषय, “स्वस्थ वृद्धावस्‍था के लिए योग”, स्वस्थ , सक्रिय और गरिमापूर्ण वृद्धावस्था के लिए योग को आजीवन अभ्यास के रूप में अपनाने के महत्व का उल्‍लेख करता है। यह विषय योग के योगदान को एक निवारक स्वास्थ्य देखभाल पद्धति के रूप में व्‍यक्‍त करता है जो शारीरिक शक्ति, मानसिक लचीलापन और भावनात्मक संतुलन को बढ़ाता है।

मुख्य समारोहों से पहले, आयुष मंत्रालय के योग संगम पोर्टल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है जिसमें संगठनों का पंजीकरण छह लाख का आंकड़ा पार कर गया है और लगातार बढ़ रहा है। इस जोरदार प्रतिक्रिया से योग को एक वास्तविक जन मुहिम बनाने के प्रति संस्थानों, समुदायों और नागरिकों का उत्साह झलकता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 में वैश्विक भागीदारी उल्लेखनीय रूप से जारी है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के समन्वित प्रयासों के माध्यम से विदेशों में स्थित 210 से अधिक भारतीय मिशन विश्व भर में लगभग 2,500 स्थानों पर योग समारोहों का आयोजन कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि भारत के प्राचीन ज्ञान में निहित योग, समग्र कल्याण के लिए एक वैश्विक मुहिम के रूप में उभरा है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 को सांस्कृतिक आयाम प्रदान करते हुए संस्कृति मंत्रालय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सहयोग से देश भर के 100 प्रतिष्ठित स्थलों पर विशेष योग समारोहों का आयोजन कर रहा है जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और योग परंपराओं को आपस में जोड़ते हैं। इस पहल के अंतर्गत, नई दिल्ली में लाल किला, उत्तराखंड में हरिद्वार, ओडिशा में कोणार्क, कर्नाटक में हम्पी, तमिलनाडु में महाबलीपुरम, महाराष्ट्र में मुंबई, बिहार में नालंदा, गुजरात में अहमदाबाद, उत्तर प्रदेश में सारनाथ, लद्दाख में लेह, तेलंगाना में हैदराबाद और असम में सिलचर सहित 12 प्रमुख स्थानों पर बड़े समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य भारत की सभ्यतागत विरासत को प्रदर्शित करना और योग को देश की सांस्कृतिक पहचान के अभिन्न अंग के रूप में उजागर करना है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 में नागरिकों को वर्चुअल रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि वे सामान्य योग प्रोटोकॉल सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ जुड़ें, अपने योग के क्षणों को कैद करें और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करें जिससे भारत के सामूहिक योग उत्सव को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जा सके।

आयुष मंत्रालय ने समाज के सभी वर्गों के लोगों को 21 जून सुबह 5:00 बजे से कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। प्रतिभागी कार्यक्रम स्थल पर आयुष आहार का अनुभव भी करेंगे, जो समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के संदेश को बढ़ावा देता है।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन “स्वस्थ वृद्धावस्‍था के लिए योग” के संदेश को मजबूत करने और दुनिया भर के नागरिकों को योग को जीवन शैली के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) की आधारशिला रखी

भारत के ऊर्जा सुरक्षा, तकनीकी आत्मनिर्भरता और घरेलू कोयला संसाधनों के सतत उपयोग के लक्ष्य…

1 घंटा ago

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ओड़िशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राइरंगपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओड़िशा के मयूरभंज ज़िले के राइरंगपुर में…

2 घंटे ago

सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों (वैक्सीन) के परीक्षण के लिए CCS-NIAH, बागपत में केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला के कार्यों के विस्तार को अधिसूचित किया

भारत सरकार ने देश में पशु चिकित्सा जैविक उत्पादों (वेटरनरी बायोलॉजिकल्स) के परीक्षण ढांचे को…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में…

2 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 का पहला चरण 22 मई से 20 जून के भीतर शत-प्रतिशत सफलता के साथ पूरा

उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 का पहला चरण, 22 मई से 20 जून के भीतर…

2 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज कोल्हापुर, महाराष्ट्र में आयोजित ‘धन्यवाद सभा’ को मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कोल्हापुर, महाराष्ट्र में आयोजित ‘धन्यवाद सभा’ को मुख्य…

2 घंटे ago