भारत

प्रधानमंत्री मोदी आज रूस और ऑस्‍ट्रिया की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज रूस और ऑस्‍ट्रिया की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। पहले चरण में वे 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्‍मेलन के लिए मॉस्को जाएंगे। यह सम्‍मेलन प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को रक्षा, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सहयोग, शिक्षा, संस्कृति तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क सहित व्यापक द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार विमर्श पर अवसर देगा। दोनों नेता परस्पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी विचार करेंगे। ब्रिक्‍स, शंघाई सहयोग संगठन, जी-20, पूर्व एशिया शिखर सम्‍मेलन और संयुक्त राष्ट्र जैसे मंचों पर द्विपक्षीय संबंधों की वर्तमान स्थिति का भी आंकलन किया जाएगा।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में निजी भोज की मेजबानी करेंगे। कल प्रधानमंत्री मोदी रूस में भारतीय समुदाय से मिलेंगे। वे क्रेमलिन में सैनिकों की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और मॉस्को में रोस्‍टोम पवेलियन जाएंगे। दोनों नेताओं के बीच परस्पर वार्ता के बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने मीडिया को बताया कि भारत और रूस के बीच 2020 से ही विशिष्ट साझेदारी रही है, जो भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच भी प्रभावी है। उन्‍होंने कहा कि यह वार्षिक शिखर सम्‍मेलन, भारत और रूस के बीच सहयोग को नई गति देगा।

रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में तीन वर्षों बाद हो रही इस यात्रा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी नौ और दस जुलाई को ऑस्ट्रिया में होंगे। प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा वहां के चांसलर के निमंत्रण पर हो रही है। दोनों नेताओं के बीच शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता होगी। व्यापार जगत के प्रमुखों के साथ भी श्री मोदी की बातचीत होगी।

मध्य यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया के साथ बुनियादी ढांचा, नवीकरणीय ऊर्जा, उच्च प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप, मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के विशिष्ट अवसर हैं।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 6.63% अल्पांश शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…

5 घंटे ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया

ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…

5 घंटे ago

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी, बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की ओर

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी है। बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…

5 घंटे ago

RBI ने किसानों को व्यापक ऋण सुविधा के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के मसौदा नियमों में संशोधन किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…

5 घंटे ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और पुडुचेरी सरकार ने ब्लू इकॉनमी और तटीय लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…

5 घंटे ago

सीसीआई ने इनोमोटिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीमेंस लिमिटेड के लो वोल्टेज मोटर व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…

5 घंटे ago