चुनाव

प्रधानमंत्री मोदी 7 और 8 फरवरी को मलेशिया के दौरे पर जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 और 8 फरवरी को मलेशिया के दौरे पर रहेंगे। इसकी जानकारी मीडिया को देते हुए विदेश मंत्रालय के सचिव -पूर्वी क्षेत्र पी. कुमारन ने बताया कि यह प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया की तीसरी यात्रा होगी। पी. कुमारन ने कहा कि उनकी यह यात्रा अगस्त 2024 में मलेशियाई प्रधानमंत्री की राजकीय यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से हो रही है। उन्होंने कहा कि यह मलेशिया के साथ संबंधों के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सचिव ने कहा कि यह दौरा आसियान क्षेत्र के साथ संबंधों को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री मोदी, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर मलेशिया जा रहे हैं जहां वे द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे, विशेष रूप से व्यापार, रक्षा, सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, डिजिटल प्रौद्योगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में इस दौरान 10वां भारत-मलेशिया सीईओ फोरम भी आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री प्रमुख क्षेत्रों के अग्रणी मलेशियाई सीईओ के साथ भी बातचीत करेंगे। पी. कुमारन ने कहा कि आसियान में मलेशिया भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जिसका द्विपक्षीय व्यापार लगभग 20 अरब डॉलर का है।

Editor

Recent Posts

भारत ने सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ- सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में कल वर्तमान चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को…

5 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में रामनवमी का पर्व आज श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है

उत्तर प्रदेश में राम नवमी का पर्व आज श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है।…

5 घंटे ago

OECD ने चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP विकास दर 7.6 प्रतिशत और 2026-27 में 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन- ओ.ई.सी.डी. ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद- जीडीपी वृद्धि दर…

5 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की

केरलम् में विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची कल रात प्रकाशित की गई। अंतिम…

6 घंटे ago

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

23 घंटे ago