असम, केरलम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज शाम समाप्त हो जाएगी। इन दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान 9 अप्रैल को होगा। नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को होगी। उम्मीदवार 26 मार्च तक नाम वापस ले सकते हैं। असम से हमारे संवाददाता ने बताया कि भाजपा और अन्य विपक्षी दलों के कई उम्मीदवार आज नामांकन दाखिल करेंगे।
असम में उम्मीदवार आज दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। भाजपा और विपक्षी दलों के कई दिग्गज उम्मीदवार आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जलुकबारी सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वोटों की जांच कल होगी, जबकि उम्मीदवार 26 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 मई को होगी। अब तक कुल 116 उम्मीदवारों ने 219 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
केरल विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। केरलम् विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार आज दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन जमा करने की प्रक्रिया सुबह ग्यारह बजे से शुरू होगी। पर्चों की जांच कल की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 26 मार्च तक नाम वापस ले सकते हैं। केरलम विधानसभा की 140 सीटों के लिए अब तक कुल 341 उम्मीदवारों ने पर्चें भरे हैं।
निर्वाचन आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर प्रक्रिया के तहत पश्चिम बंगाल में पहली पूरक मतदाता सूची आज प्रकाशित करेगा। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस सूची में उन मतदाताओं के नाम होंगे जिनके दस्तावेजों का पूर्ण सत्यापन हो चुका है और जो निर्णय सूची में लंबित हैं।
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महीने तक…
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) के माध्यम…
महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 305 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज व्यापार…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को…