भारत

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड जाएंगे। इस दौरान वे न्‍यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से बातचीत करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 40 वर्षों में यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा होगी। हमारी विशेष संवाददाता ने बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी की न्यूज़ीलैंड यात्रा को लेकर ऑकलैंड में उत्साह का माहौल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए ऑकलैंड पूरी तरह तैयार है। यहां बसे भारतीय समुदाय के साथ-साथ स्थानीय न्यूजीलैंड वासी भी पारंपरिक मौर्य अभिवादन किया ओरा मोदी कहकर उनका स्वागत करने को उत्सुक हैं। महिलाएं, युवा और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शिक्षाविद और विभिन्न सामुदायिक संगठनों के सदस्य इस यात्रा को भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत मान रहे हैं। उनका विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा व्यापार, शिक्षा, निवेश, खेल और सांस्कृतिक सहयोग को नई गति देगी। प्रवासी भारतीयों का कहना है कि करीब 4 दशकों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड आगमन उनके लिए गर्व सम्मान और भावनाओं से जुड़ा एक ऐतिहासिक पल है।

Editor

Recent Posts

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

32 मिनट ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

34 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, भारत और चीन के संबंध पिछले वर्ष की तुलना में आज बेहतर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…

48 मिनट ago

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा…

54 मिनट ago

FCRA रजिस्ट्रेशन कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दो अधिकारी पकड़े गए

गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…

60 मिनट ago

MSME मंत्रालय और MoSPI के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…

1 घंटा ago