प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड जाएंगे। इस दौरान वे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से बातचीत करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 40 वर्षों में यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा होगी। हमारी विशेष संवाददाता ने बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी की न्यूज़ीलैंड यात्रा को लेकर ऑकलैंड में उत्साह का माहौल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए ऑकलैंड पूरी तरह तैयार है। यहां बसे भारतीय समुदाय के साथ-साथ स्थानीय न्यूजीलैंड वासी भी पारंपरिक मौर्य अभिवादन किया ओरा मोदी कहकर उनका स्वागत करने को उत्सुक हैं। महिलाएं, युवा और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शिक्षाविद और विभिन्न सामुदायिक संगठनों के सदस्य इस यात्रा को भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत मान रहे हैं। उनका विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा व्यापार, शिक्षा, निवेश, खेल और सांस्कृतिक सहयोग को नई गति देगी। प्रवासी भारतीयों का कहना है कि करीब 4 दशकों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड आगमन उनके लिए गर्व सम्मान और भावनाओं से जुड़ा एक ऐतिहासिक पल है।





