भारत

प्रधानमंत्री मोदी क्‍वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने 21 सितंबर को अमेरिका जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस महीने की 21 से 23 तारीख तक अमेरिका की यात्रा पर होंगे। वे वाशिंगटन के डेलावेयर में 21 सितंबर को क्‍वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे। इस वर्ष के सम्‍मेलन के बाद अमेरिका के अनुरोध पर अगला क्‍वाड शिखर सम्‍मेलन 2025 में आयोजित करने पर भारत ने सहमति व्‍यक्‍त की है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बैठक में क्‍वाड नेता पिछले एक वर्ष के दौरान हुई संगठन की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र के देशों को उनके विकास लक्ष्‍यों और आकाक्षांओं को पूरा करने में सहायता करने के लिए अगले एक वर्ष के लिए कार्य सूची भी तय करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी इस महीने की 23 तारीख को न्‍यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में ”समिट ऑफ द फ्यूचर” को संबोधित करेंगे। इस सम्‍मेलन का विषय होगा- बेहतर भविष्‍य के लिए बहु-पक्षीय समाधान। सम्‍मेलन में बड़ी संख्‍या में वैश्‍विक नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी विश्‍व के विभिन्‍न नेतओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों में आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री न्‍यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे। वे प्रमुख अमरीकी कंपनियों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों से वार्तालाप भी करेंगे। इसमें आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, क्‍वांटम कंप्‍यूटिंग, सेमीकंडक्‍टर और जैव प्रौद्योगिकी जैसे महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। 

Editor

Recent Posts

इंडियन ऑयल ने कहा, उसने रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखी है और वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित कर रही है

पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…

42 मिनट ago

सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 132.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…

3 घंटे ago

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

4 घंटे ago